एक्स बॉयफ्रेंड से परेशान या टूटे दिल की आह! आखिर Vaishali Takkar ने क्यों किया सुसाइड?

वैशाली ठक्कर सुसाइड करने से 5-6 दिन पहले भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं। उन्होंने कई फनी रील्स भी अपलोड किए थे। उनके इंस्टग्राम पर 585K फॉलोवर्स थे। उनके अचानक चले जाने से हर कोई दुखी है। उनका शव फंदे से लटका मिला

Share this Video

'ससुराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल में काम कर चुकी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का 29 की उम्र में निधन हो गया। उनका शव इंदौर के घर में फांस की फंदे से लटकता हुआ मिला है। उनके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने एक्ट्रेस के मौत की वजह प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। 
वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) का जन्म 15 जुलाई 1993 को हुआ था। वह 29 साल की थीं। उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया था और एक साल तक इस शो में संजना का किरदार निभाया था। वैशाली 'ये है आशिकी' ससुराल सिमर का में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वे 'सुपर सिस्टर्स' 'विश या अमृत: सितारा' 'मनमोहिनी 2' रक्षाबंधन जैसे सीरियल में भी नजर आईं थीं। ।
28 अप्रैल, 2021 में वैशाली ने अपनी सगाई की जानकारी रदी थी रोका सेरेमनी का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। होने वाले पति का नाम डॉ. अभिनंदन सिंह बताया था। हालांकि सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने सबको बताया था कि वह डॉक्टर साब से शादी नहीं करने वाली हैं। उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया है। वैशाली ठक्कर सुसाइड करने से 5-6 दिन पहले भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं। उन्होंने कई फनी रील्स भी अपलोड किए थे। उनके इंस्टग्राम पर 585K फॉलोवर्स थे। उनके अचानक चले जाने से हर कोई दुखी है।

Related Video