जिनसे ये दोनों लड़कियां मुस्कराकर मिलीं, प्यार से खाना खिलाया, उन्होंने ही दी दर्दनाक मौत

रायपुर में दो लड़कियों के मर्डर का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह गोदावरी इलाके में एक प्राइवेट हॉस्टल में हुई। माना जा रहा है कि हत्यारे लड़कियों को अच्छे से जानते थे। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।

/ Updated: Dec 11 2019, 01:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रायपुर, छग. टिकरापारा थाने के गोदावरी नगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा और उसकी सहेली के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह हुई। हमलावर दो थे। वे लड़कियों को परिचित थे। हत्या से पहले सभी ने एक संग बैठकर खाना खाया था। इसके बाद हत्यारों ने चाकू और तवे से दोनों लड़कियों पर हमला कर दिया। लड़कियों की चीख सुनकर दूसरे कमरों में रहने वालीं छात्राएं जब घटनास्थल पर पहुंचीं, तभी हमलावर कमरे से बाहर निकलते देखे गए। रायगढ़ निवासी मनीषा साहू तीन मंजिला हॉस्टल में रहकर नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। दूसरी लड़की का नाम मधु बताया जा रहा है। मधु सोमवार को ही मनीषा से मिलने आई थी। हमलावर मंगलवार सुबह ही हॉस्टल पहुंचे थे। हमलावर भागते समय CCTV कैमरे में कैप्चर हो गए। हमलावर दोनों लड़कियों को बुरी तरह घायल करके निकल गए थे। दोनों को एम्बुलेंस से फौरान अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।