हिमाचल प्रदेश में नवबंर में चुनाव, दिसंबर में नतीजे... सुनिए चुनाव आयोग ने क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 तक है। उससे पहले ही यहां नई सरकार का गठन हो जाएगा। हिमाचल में करीब 5 लाख वोटर हैं। 1184 ऐसे वोटर हैं जिनकी उम्र  100 साल से ज्यादा है। चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों पर वोटिंग होगी। साल 2017 में यहां बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस ने 21 सीटें मिली थीं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 तक है। उससे पहले ही यहां नई सरकार का गठन हो जाएगा। हिमाचल में करीब 5 लाख वोटर हैं। 1184 ऐसे वोटर हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 

Related Video