सपा की सरकार में आजमगढ़ बना था 'आतंकगढ़', BJP की सरकार ने इस कलंक को किया दूर: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आजमगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार में आतंक का गढ़ बन गया था। समाजवादी पार्टी की सरकार में तो अराजकता ही उनका पर्याय था।

/ Updated: Dec 06 2021, 07:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के करीब आते ही जुबानी हमले वाली तेज हो गई है।  सोमवार को यूपी कें मुख्यमंत्री सीएम योगी ने आजमगढ़ की सगड़ी तहसील में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुये जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां माफिया पहले मऊ के अंदर दंगा कराते थे, आजमगढ़ को बदनाम करते थे। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार में आतंकगढ़ बन गया था। 

BJP की सरकार ने मिटाया, आजमगढ़ का कलंक: CM योगी
आजमगढ़ में जनसभा को भी सम्बोधित हुए हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह जो माफिया पहले मऊ के अंदर दंगा कराते थे, आजमगढ़ को बदनाम करते थे, सार्वजनिक संपत्ति पर कहीं भी कब्जा कर लेते थे। वही, आजमगढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार में आतंक का गढ़ बन गया था।  यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट आ गया था। देश में कहीं भी जाते थे तो वहां धर्मशाला या होटल के अंदर कमरा नहीं मिलता था लेकिन आज आजमगढ़ को आतंक के इस कलंक से मुक्त करने का कार्य बीजेपी के सरकार ने किया है। 

जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो कोई जाना पहचाना गुंडा
सगड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में तो अराजकता ही उनका पर्याय था। देश में एक नारा चल पड़ा था कि 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो होगा कोई जाना पहचाना गुंडा'। इस गुंडागर्दी की कमर तोड़ने का कार्य कोई किया है तो वह हमारी सरकार ने किया है।

Read more Articles on