Video: चारों तरफ गोलीबारी और चीखें... यूक्रेन से वापस लौटी साइना ने बताई खौफनाक कहानी

वीडियो डेस्क। चंडीगढ़ के साथ सटे मोहाली के नयागांव की बेटी साइना सकुशल यूक्रेन से सकुशल अपने घर पहुंच गई है। साइना बुधवार शाम को ही नयागांव पहुंची। बेटी के घर पहुंचने पर साइना की मां रंजू ने उसकी आरती उतारी और गले लगाकर अपनी लाडली पर प्यार बरसाया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। चंडीगढ़ के साथ सटे मोहाली के नयागांव की बेटी साइना सकुशल यूक्रेन से सकुशल अपने घर पहुंच गई है। साइना बुधवार शाम को ही नयागांव पहुंची। बेटी के घर पहुंचने पर साइना की मां रंजू ने उसकी आरती उतारी और गले लगाकर अपनी लाडली पर प्यार बरसाया। साइना पिछले साल यूक्रेन के उजोहोरोद नेशनल यूनिवर्सिटी से डाक्टरी की पढ़ाई करने गई थी। अभी वह तीसरे सेमेस्टर की स्टूडेंट है। साइना फरवरी 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। मुश्किल हालात में यूक्रेन से घर लौटी साइना ने वहां के हालातों के बारे में बाते साझा की हैं। साइना ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कई दिनों से भारतीय छात्रों को वहां से निकलने में काफी दिक्कतों आ रही हैं। वहां के माहौल इतना खराब हो गया है कि चारों तरफ गोलाबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सुनिए यूक्रेन की खौफनाक कहानी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video