झारखंड: कुएं में तड़प रही थी गाय, बेजुबान को बचाने के लिए देवदूत बने दो युवक... लगा दी जान का बाजी

झारखंड के रामगढ़ में दो युवकों ने साहस दिखाते हुए गहरे कुएं में जाने का फैसला लिया और कुएं में उतर गए। हालाकि उन्हें इसके लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मगर दोनों युवकों ने साहस का परिचय देते हुए कुएं में जाकर गाय को बाहर निकाला। 

Share this Video

झारखंड । देश भर में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। लोग इसे श्रद्धा की नजर से देखते है। ऐसे में अगर इनपर कोई आंच आ जाए तो इनकी मदद के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के रामगढ़ से सामने आया। जहां एक गए 20 फीट से अधिक गहरे कुएं में जा गिरी। सूचना मिलते ही लोग मौके पर जमा होने लगे। लोगों ने काफी प्रयास किया मगर गाय को निकलने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद दो युवकों ने साहस दिखाते हुए गहरे कुएं में जाने का फैसला लिया और कुएं में उतर गए। हालाकि उन्हें इसके लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मगर दोनों युवकों ने साहस का परिचय देते हुए कुएं में जाकर गाय को क्रेन की बेल्ट से बांध दिया। उसके बाद क्रेन ने उन्हें बाहर निकाला।
इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के साहस और गऊ माता के प्रति प्रेम की सराहना की। बता दें कि यह मामला कुज्जु थाना क्षेत्र के कुंदरिया गांव का है। और गड्ढे में गिरी गाय 20 फीट गहरे कुएं में गिर गई। घटना की दिलीप यादव नाम के युवक की है।

Related Video