खेत में एक घंटे तक पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने चलाया ट्रैक्टर, देखें VIDEO

शिवराज सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए कहा- अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं। मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा। खेती कठिन है लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है।

Share this Video

विदिशा (मध्य प्रदेश). अपने देशी अंदाज और सोशल मीडिया में अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शिवराज सिंह की यह फोटो बुधवार दोपहर की है। जब वह अपने विदिशा के फार्म हाउस पहुंचे थे। चौहान ने सिर्फ टैक्टर ही नहीं चलाया, बल्कि उन्होंने करीब एक घंटे तक अपने खेत में गेंहू की बोवनी भी की। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट भी किया है।

ट्वविटर पर लिखी दिल खुश करने वाली बात
शिवराज सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए कहा- अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं। मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा। खेती कठिन है लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है।

कहा-मैंने बचपन की है खेती
सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है! मैंने बचपन में भी खेती की है। तब बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नहीं होते थे, बैलों में जुती नाड़ियाँ चलती थी। कंधे पर ढुली टांगकर उसमें रखे हुए अनाज को हाथ से पोर में डालते थे जिसे ऊरना कहते थे।

Related Video