आगे से नहीं पीछे वाले गेट से आना चाहता था विकास...गार्ड ने बताई पूरी कहानी

वीडियो डेस्क। कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास को गिरफ्तार करने के लिए 7 दिन से पुलिस ढूढ रही थी। वहीं उसी विकास को एक सिक्योरिटी गार्ड की मदद से गिरफ्तार किया गया। महाकाल के मंदिर में तैनात लखन यादव ने खुद बताया कि कैसे उन्होंने विकास को पहचाना और फिर पुलिस को सूचना दी। 

/ Updated: Jul 09 2020, 12:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास को गिरफ्तार करने के लिए 7 दिन से पुलिस ढूढ रही थी। वहीं उसी विकास को एक सिक्योरिटी गार्ड की मदद से गिरफ्तार किया गया। महाकाल के मंदिर में तैनात लखन यादव ने खुद बताया कि कैसे उन्होंने विकास को पहचाना और फिर पुलिस को सूचना दी। आपको बता दें कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर में 250 की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था और यहां उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मैं विकास दुबे हूं। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की गई। आपको बता दें कि आठ पुलिसकर्मियों का हत्याार है विकास दुबे।