'रईसजादे' के घर और 3 होटल हुए जमींदोज, पहले यहां से निकल चुकी हैं 67 लड़कियां

शहर के कारोबारी जीतू सोनी के अवैध निर्माण पर गुरुवार सुबह 6 बजे निगम ने बुलडोजर चलाया। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए निगम के चार अपर आयुक्तों को लगाया गया है।

/ Updated: Dec 05 2019, 03:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

इंदौर. शहर के कारोबारी जीतू सोनी के अवैध निर्माण पर गुरुवार सुबह 6 बजे निगम ने बुलडोजर चलाया। भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम के 300 कर्मचारी और 250 से ज्यादा मजदूर जीतू के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करने में लगे। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए निगम के चार अपर आयुक्तों को लगाया गया है।

एक दिन पहले खाली कराया गया था होटल...
तुकोगंज स्थित बेस्ट वेस्टर्न में मौजूद मेहमानों को पुलिस ने बुधवार रात ही बाहर कर दिया था। साथ ही, जीतू के सभी होटल को भी खाली करा लिया गया था। बीते दिनों जीतू सोनी के बेटे अमित और मुक्त कराई गई 67 लड़कियों को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई के बीच सोनी पक्ष से कोई भी विरोध करने नहीं आया।

बता दें, माय होम के मालिक जीतू सोनी ने बिना डायवर्शन कराए रहवासी एरिया में होटल बना लिया था। इस संबंध में तहसीलदार ने 2004 में जीतू को नोटिस भी जारी किया था।

पुलिस ने बताया, माय होम स्थित ऑफिस को सील कर दिया है। हम 100 से ज्यादा फाइल और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। साथ ही, जीतू के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।