10 साल से टॉर्चर कर रहा था पूर्व विधायक पिता, बेटी बोली- अब मेंटल डिस्टर्ब हो चुकी हूं...

भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी के वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। सुरेंद्रनाथ सिंह पर उनकी बेटी ने 10 से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भारती सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट से अपनी सुरक्षा की मांग की है।
 

/ Updated: Oct 19 2019, 05:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भोपाल. भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह पर उनकी बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भारती सिंह ने एक वीडियेा वायरल करते हुए अपने पिता, मौसी के बेटे सुशील और मौसा पर बेहोशी का इंजेक्शन देकर घर में कैद रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। भारती सिंह ने यह भी कहा कि उसे पिछले 10 साल से टॉर्चर किया जा रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट होती थी। शनिवार को भारती सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करके अपनी सुरक्षा की मांग की है। भारती सिंह ने आरोप लगाया कि उसे हजेला हॉस्पिटल में कैद रखा जाता था। कैद से बचकर वो कई बार घर से भागी, लेकिन हर बार उसे पकड़ लिया गया। भारती सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पिता एक विधायक के बेटे से जबर्दस्ती शादी कराना चाहते थे। भारती सिंह ने मानसिक रोगी होने के आरोपों को नकार दिया। उसने कहा कि वो घर से अकेली भागी है। उल्लेखनीय है कि भारती सिंह 15 अक्टूबर को घर से गायब हो गई थी। पूर्व विधायक ने कमलानगर थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि इस दौरान वो पुणे चली गई थी। पूर्व विधायक ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसे वापस बुला लिया था। उधर, सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि उसकी बेटी की पिछले 5 साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज कराया जा रहा है।