पहले बच्ची गिरी फिर उसे बचाने के लिए 50 फुट गहरे कुएं में गिरे 25 से ज्यादा लोग, देखें विदिशा हादसे का Video

वीडियो डेस्क। राजधानी भोपाल से करीब 120 किमी दूर जिले के गंजबासौदा के लाल पठार गांव में गुरुवार देर रात कुएं में गिरे दो दर्जन से अधिक लोगों को बचाने रातभर रेस्क्यू चलता रहा। हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बाकी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। कई लोग घायल हैं। 
 

Share this Video

वीडियो डेस्क। राजधानी भोपाल से करीब 120 किमी दूर जिले के गंजबासौदा के लाल पठार गांव में गुरुवार देर रात कुएं में गिरे दो दर्जन से अधिक लोगों को बचाने रातभर रेस्क्यू चलता रहा। हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बाकी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। कई लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने हादसे के मृतकों के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50,000 रुपये एवं निशुल्क इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। राज्य की राजधानी से एनडीआरएफ टीम (NDRF) व अन्य बचाव टीम को तत्काल गांव रवाना किया गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) खुद इसकी मानिटरिंग करते रहे। मुख्यमंत्री गुरुवार को विदिशा में ही थे। वह अपनी गोद ली बेटियों का कन्यादान करने यहां पहुंचे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल भोपाल से बचाव दल रवाना करने का आदेश दिया। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को भी रवाना किया। राज्य सरकार के एक मंत्री को भी मौके पर रवाना कर दिया था। बताया जा रहा है कि कुएं में एक बच्ची गिरी थी जिसको बचाने के लिए 40 से 50 लोग कुएं की मेड़ पर खड़े हुए थे। तभी मिट्टी धंसी और 25 से 30 लोग कुएं में गिर गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video