MP के कई हिस्सों में बारिश:तेज हवा के साथ राजधानी भोपाल में बरसे मेघा

वीडियो डेस्क।  मध्यप्रदेश में नौतपा के बीच बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। रविवार शाम5 बजे के बाद भोपाल, सागर और होशंबाबाद में तेज हवा के साथ बरसात हुई।  कई हिस्सों में चली आंधी किसानों के लिए आफत बन कर आई। आंधी चलने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी चलने से बुरहानपुर और खरगोन में लाखों केले के पौधे गिर गए। इसके साथ ही मूंग और गन्ने की फसल भी बुरी तरह नष्ट हो गईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है।  वहीं, अगर कल मानसून केरल पहुंच जाता है तो 17 जून तक मध्यप्रदेश में उसके पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ताऊ ते और यास तूफान मानसून के लिए लिए अनुकूल रहे। इसकी वजह से तय समय पर मानसून के आने की संभावना है।
 
Share this Video

Related Video