अफवाह फैली कि जादुई है महुआ का यह पेड़, इतना सुनते ही छूने के लिए मच गई होड़

मध्य प्रदेश के होशंगबाद जिले के 'सतपुड़ा टाइगर रिजर्व' में पिछले कई दिनों से एक महुआ का पेड़ चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी कि इस पेड़ को छूने से बीमारियां ठीक हो रही हैं। बस फिर क्या था, यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 

Share this Video

होशंगाबाद. मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक महुआ का पेड़ अफवाहों का विषय बना हुआ है। मामला हिल स्टेशन पचमढ़ी के निकट बनखेड़ी गांव का है। यहां मौजूद महुआ के एक पेड़ को लेकर किसी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी कि इसे छूने से बीमारियां दूर हो रही हैं। यह खबर आग की तरह फैली। अब यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसा पिछले कई दिनों से चल रहा है। खासकर रविवार और बुधवार को यह संख्या कई गुनी बढ़ जाती है। लोगों को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन और वन विभाग की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों को समझाइश दी जा रही है कि यह महज अफवाह है। पेड़ कोई जादुई नहीं है। पिपरिया SDM मदन सिंह रघुवंशी के मुताबिक, नवरात्रि पर किसी ने यह मैसेज वायरल किया था। तब से यहां भीड़ उमड़ रही है। उल्लखेनीय है कि यहां पूजा-पाठ के चलते जंगलों में धुआं हो रहा है। लोगों की भीड़ और धुएं से वन्य जीवों को परेशानियां होने लगी हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 524 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

Related Video