एक झटके में मौत के मुंह में समा गए 9 लोग, कई के नींद में ही निकल गए प्राण

मध्य प्रदेश से एक दिल दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां रीवा में गुरुवार सुबह 6:30 बजे  बस और ट्रक के भीषण एक्टीडेंट में 9 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 23 से ज्यादा लोगों घायल हो गए।

/ Updated: Dec 05 2019, 12:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रीवा. मध्य प्रदेश से एक दिल दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां रीवा में गुरुवार सुबह 6:30 बजे  बस और ट्रक के भीषण एक्टीडेंट में 9 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 23 से ज्यादा लोगों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीवा के एसपी अबिद खान ने बताया कि बस सीधी से रीवा जा रही थी। चालक तेज गति से गाड़ी को चला रहा था, इसी दौरान वह अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे एक ट्रक में जा टकराया। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई। दुर्घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया। उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। पीड़ित परिवारों को भी हर संभव मदद देने के लिए कहा गया है।