नेचर फोटोग्राफी का था शौक, पति से बोली-फोटो खींचो पर ध्यान रहे झरना दिखना चाहिए

गुजरात के प्रसिद्ध पावागढ़ मंदिर में अपनी बेटी की मन्नत पूरी करने पहुंचे एक परिवार के संग हादसा हो गया। मंदिर से लौटते वक्त पत्नी ऊंची पहाड़ी से गिरते झरने के संग फोटो खिंचवाना चाहती थी। लेकिन अचानक उसका पैर फिसला और वो खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई।
 

/ Updated: Sep 02 2019, 06:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

झाबुआ. मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की थांदला तहसील के गांव खजूरी के रहने वाले दीपक सोलंकी बीज निगम में सर्विस करते हैं। वे अपनी मां शांतिबेन, बेटी आरोही और पत्नी विनिता के संग पावागढ़ आए थे। दीपक ने बताया कि उन्होंने यहां बेटी के लिए मन्नत मांगी थी। भ्रदकाली मंदिर में बेटी को लड्डूओं से तौलकर अपनी मन्नत पूरी करने के बाद वे लोग पहाड़ी पर घूमने चले गए। पावागढ़ एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। इसके चारों ओर गहरी खाइयां हैं। दीपक ने बताया कि विनिता को नेचर के साथ फोटो खिंचवाने का बड़ा शौक था। उसने ही पहाड़ी पर दूर बह रहे एक झरने को देखकर फोटो खींचने की जिद की। विनिता पहाड़ी के कॉर्नर पर खड़ी हो गई। दीपक उसका फोटो खींचने लगा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वो पहाड़ी से खाई में जा गिरी। बताते हैं कि यहां हवा का वेग काफी अधिक रहता है।

दीपक के अनुसार, उसे कुछ समझ ही नहीं आया। विनिता का संतुलन बिगड़ा या थकान के कारण उसे चक्कर आ गए थे। उसने फौरन लोगों से मदद मांगी। कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और महिला की खोजबीन की। महिला की लाश खाई में काफी नीचे पड़ी मिली।