उड़ता धुआं, तड़पते कोरोना के मरीज-उखड़ती सांसें...सुबह के 3 बजे मौत की नींद सो गए 13 मरीज

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पालघर जिले के वसई कोविड सेंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार सुबह 3 बजे विजय वल्लभ कोविड हॉस्पिटल विरार में हुआ।

Share this Video

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पालघर जिले के वसई कोविड सेंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार सुबह 3 बजे विजय वल्लभ कोविड हॉस्पिटल विरार में हुआ। आग आईसीयू वार्ड में लगी। यहां 15 मरीज भर्ती थे। इनमें से 13 की मौत हो गई। वहीं, पूरे सेंटर में 90 मरीजों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी के शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी स्थिति काबू में है। इससे पहले नासिक में हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी। नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में बुधवार को टैंकर से ऑक्सीजन लीक हो गई थी। इसके बाद आधे घंटे के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी। इसके चलते 22 मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया था। हादसे के वक्त अस्पताल में 171 मरीज भर्ती थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video