महाराष्ट्र के अमरावती में हुए नाव हादसे का Video, तेज बहाव में फंसी नाव और फिर 11 लोगों की मौत

वीडियो डेस्क।  महाराष्ट्र के अमरावती जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां वर्धा नदी में 20 लोगों से भरी नाव गहरे पानी में पलट गई। इस हादसे मे 11 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं 8 अभी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीन शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों मे एक बच्ची शामिल है।

Share this Video

वीडियो डेस्क।  महाराष्ट्र के अमरावती जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां वर्धा नदी में 20 लोगों से भरी नाव गहरे पानी में पलट गई। इस हादसे मे 11 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं 8 अभी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीन शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों मे एक बच्ची शामिल है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में मारे जाने वाले 11 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहा हादसा मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ हतराना गांव के पास हुआ। जहां परिवार के लोग नदी किनारे धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद नाव से वापस जा रहे थे। इसी बीच नाव नदी के बीचोबीच जाकर डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। जहां उन्होंने कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। घटना की जानकारी लगते ही इलाके के विधायक और पुलिस प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video