यह कोई हिल स्टेशन का नजारा नहीं है, ये मुंबई है मेरी जान

मुंबई में 40 मंजिला इमारत से बहता झरना ऑर्किटेक्ट का कोई कारनामा नहीं है। बल्कि ऐसा भारी बारिश के चलते हुआ। कफ परेड इलाके की इस बिल्डिंग से पानी बहता देख लोग अचंभित रह गए। दरअसल, बुधवार को मुंबई में भारी बारिश हुई थी।

Share this Video

मुंबई. यह दृश्य किसी हिल स्टेशन पर बनी आर्टिफिशियल बिल्डिंग का नहीं है। ऐसा बुधवार को मुंबई के कफ परेड इलाके में देखने को मिला। बुधवार को मुंबई में भारी बारिश के चलते मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया था। बारिश इतनी तेज थी कि इस 40 मंजिला बिल्डिंग से पानी झरना बनकर बह निकला। बिल्डिंग की छत ओवरफ्लो हो गई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उल्लेखनीय है के भारी बारिश के कारण मुंबई से 20 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। भारी बारिश के चलते मुंबई के अलावा तटीय कोंकण के इलाकों में पानी भर गया था। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में औसतन 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई में भारी बारिश का अब भी खतरा बना हुआ है।

Related Video