Video प्रियंका के बाद अब राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक, रक्षा मंत्री के काफिले के सामने आया शख्स
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दिल्ली में संसद भवन के पास एक शख्स राजनाथ सिंह के काफिले के सामने आ गया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दिल्ली में संसद भवन के पास एक शख्स राजनाथ सिंह के काफिले के सामने आ गया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दरअसल, राजनाथ सिंह का काफिला संसद भवन के नजदीक था। उसी वक्त एक शख्स काफिले की एक गाड़ी के सामने आ गया। उसे सुरक्षाकर्मियों ने हटाया। शख्स का दावा है कि वह पीएम मोदी से मुलाकात करना चाहता था।