बड़ी खबरें 100 सेकंड में- हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर की हत्या से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने तक

देखिये दिन की बड़ी खबरें 100 सेकेंड्स में

/ Updated: Nov 29 2019, 07:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

1. स्कूटी का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

2. भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में दो बार माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘‘27 नवंबर को संसद में मैंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था। मैंने उसका नाम तक नहीं लिया था।’’

3. उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनते ही शिवसेना का भाजपा को लेकर रुख में बदला नजर आया। शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय लिखा गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्धव ठाकरे का बड़ा भाई बताया।

4. लंका के राष्ट्रपति गौतबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त बयान में कहा कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2865 करोड़ रुपए के कर्ज की सुविधा दी जाएगी।

5. चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान आसिफ सईद खोसा ने कहा है कि अगर वे कानूनी या संवैधानिक बारीकियों की बात करते हैं तो उन्हें भारत का एजेंट या जासूस बताया जाता है। उन्होंने यह टिप्पणी गुरुवार को आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल विस्तार मामले की सुनवाई के दौरान की।

6. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के प्राइमरी स्कूल में एक बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध मिलाकर 81 बच्चों को पिलाने का मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी को तलब कर मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

7. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर पुलिस ने गुरुवार को समन भेजा। नागपुर की अदालत ने 4 नवंबर को फडणवीस को समन जारी किया था। उन पर चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छिपाने का आरोप है।

8. सोने की गहनों की हॉलमार्किंग 15 जनवरी 2021 से अनिवार्य होगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता का पैमाना होता है।