दिल्ली के मिरांडा कॉलेज में घुसे लड़के, दीवाली उत्सव के दौरान लगाए अश्लील नारे... देखें Video

कुछ छात्राओं का आरोप है छात्रों ने कैम्पस में अश्लील नारेबाजी की। कॉलेज की छात्राओं ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज में कुछ लड़के कैम्पस में घुसते दिख रहे हैं। मिरांड कॉलेज की छात्राओं ने रामजस कॉलेज के छात्रों पर आरोप लगाया है 

/ Updated: Oct 17 2022, 10:41 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस महिला कॉलेज(Miranda House College) में लड़कों के उपद्रव का मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के ही कुछ छात्रों का वीडियो सामने आया है जहां लड़के मिरांड हाउस महिला कैम्पस में आयोजित दिवाली कार्यक्रम को देखने के लिए दीवार फांदकर कॉलेज में घुस गए।  कुछ छात्राओं का आरोप है छात्रों ने कैम्पस में अश्लील नारेबाजी की। कॉलेज की छात्राओं ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज में कुछ लड़के कैम्पस में घुसते दिख रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। छात्राओं का आरोप है लड़के सेक्सिस्ट नारे के साथ 'रामजस का नारा है, मिरांडा पूरा हमारा है' जैसे नारे लगा रहे थे।