Cyclone Nisarga: 2 घंटे में ही तूफान से उथल पुथल हो गई मुंबई, देंखे तबाही का मंजर

वीडियो डेस्क। निसर्ग(Cyclone Nisarga) से जिस तबाही की आशंका जताई जा रही थी ये वही तस्वीरें हैं। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान निसर्ग टकरा गया है। निसर्ग दोपहर 1 बजे अलीबाग(alibag) के तट से टकराया है। जिसके बाद 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, खतरे को देखते हुए 

Share this Video

वीडियो डेस्क। निसर्ग(Cyclone Nisarga) से जिस तबाही की आशंका जताई जा रही थी ये वही तस्वीरें हैं। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान निसर्ग टकरा गया है। निसर्ग दोपहर 1 बजे अलीबाग(Alibagh) के तट से टकराया है। जिसके बाद 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, खतरे को देखते हुए मुंबई वर्ली सी-लिंक को बंद कर दिया गया है। मुंबई में इस वक्त तेज बारिश(rain) हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। समुद्र में लगातार ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। मुंबई के शहरी इलाके में भी तेज हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, यहां कई जगह पेड़ गिर गए हैं तो कुछ जगह टीन शेड हवा में उड़ते हुए दिखे। मुंबई ने तकरीबन सौ सालों बाद ऐसा भयंकर तूफान देखा है। मकानों की छत ताश के पत्तों को तरह उड़ गईं। कच्चे घर ढह गए। ये तूफान मायानगरी को तहस नहस कर रहा है। 

Related Video