कभी राम और हनुमान का साथ तो कभी कदम मिलाकर चले महादेव, देखें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की झलकियां

 कभी राम और हनुमान की जोड़ी तो कभी महादेव का साथ भी राहुल गांधी को मिल रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राज्यों के अलग अलग लोगों से भी राहुल गांधी यात्रा के दौरान मिल रहे हैं।

/ Updated: Oct 16 2022, 04:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)के दौरान 4 लोगों को करंट लगा गया जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल गांधी ने भी मुलाकात की। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सिंतबर को कन्याकुमारी से शुरु हुई थी जो चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को पार कर चुकी है। रविवार सुबह कर्नाटक के बेल्लारी में पहुंची थी। यहां से यात्रा मौका नाम की जगह पर पहुंची।  इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हाथों में झंडा और लोहे की छड़ी पकड़े हुए थे। इनमें से 4 लोग करंट की चपेट में आ गए। इस यात्रा के कई रंग और रूप देखने को मिल रहे हैं। राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हैं। कभी राम और हनुमान की जोड़ी तो कभी महादेव का साथ भी राहुल गांधी को मिल रहा है। इसके साथ ही राज्यों के अलग अलग लोगों से भी राहुल गांधी यात्रा के दौरान मिल रहे हैं। जिसके फोटो सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। आप भी देखिए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की झलकियां।