आतंक से निपटने के लिए भारत और रूस का सैन्य अभ्यास, भारत में पहली बार हुआ 'इन्द्रा-2019'

भारत और रूस की तीनों सेवाओं का दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र-2019’ आज बबीना, पुणे और गोवा में पूरा हो गया। 

/ Updated: Dec 20 2019, 12:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारत और रूस की तीनों सेवाओं का दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र-2019’ आज बबीना, पुणे और गोवा में पूरा हो गया। इस अभ्यास के अंतर्गत आतंकवादरोधी और उग्रवादरोधी संयुक्त प्रशिक्षण किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र के नीतिगत आदेशों के अनुरूप था। इस दौरान आतंकवादरोधी अभियानों से जुड़े महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और ड्रिल के जरिए संयुक्त रूप से अभ्यास किया. दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा किया। सैन्य अभ्यास का अंतिम दौर 19 दिसंबर, 2019 को पूरा हुआ।इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने विशेष संयुक्त आतंकवादरोधी अभियान का अभ्यास किया. इस अभ्यास को दोनों देशों की सेनाओं से जुड़े अधिकारियों और विशिष्टजनों ने देखा।