JNU विवाद: छात्रों के संसद मार्च में करीब 5000 छात्र ले रहे हैं हिस्सा, ये पोस्टर किया जारी

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं संसद की ओर कूच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने एक के बाद एक दूसरा बेरिकेड भी तोड़ दिया है और तीसरा बैरिकेड तोड़ने की तैयारी में जुटे हैं। 

/ Updated: Nov 18 2019, 04:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं संसद की ओर कूच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने एक के बाद एक दूसरा बेरिकेड भी तोड़ दिया है और तीसरा बैरिकेड तोड़ने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अब तक करीब तीन दर्जन छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया है। उन्हें बसों में भरा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें बसों के जरिये प्रदर्शन स्थल से थोड़ा दूर ले जाया जाएगा। एक दिन पहले छात्र संघ ने एक पोस्टर भी जारी किया था। पोस्टर में छात्रों से इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा गया था। इस प्रोटेस्ट में करीब 5000 छात्रा इसमें हिस्सा ले रहे हैं।