बंदरों के आतंक से परेशान किसानों ने किया यह काम, दुम दबा के भागे बंदर

शिवमोगा. कर्नाटक में किसान बंदरों के आतंक से परेशान है। जिनसे बचने के लिए किसानों ने नई तरकीब निकाली है। जिसमें किसानों ने बंदरों को भगाने के लिए कुत्तों का सहारा लिया है। हालांकि इन कुत्तों को उन्होंने शेर का रूप दे दिया है। जिससे डर कर बंदर अब खेतों में नहीं आ रहे है। दरअसल, नलुरू गांव में बंदरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। किसान जरा-से खेतों से इधर-उधर क्या होते हैं, बंदर फसलों को नुकसान पहुंचकर भाग जाते हैं। किसान ने पहले शेर की शक्ल का एक बिजुका खेत में खड़ा किया। इससे बंदरों का आना कम हुआ। लेकिन बंदर भी कुछ कम समझदार नहीं होते। धीरे-धीरे बंदरों को भी पता चल गया कि किसान उन्हें बेवकूफ बना रहा है। वे फिर से खेत में उत्पात मचाने लगे। आखिरकार किसान ने अपने कुत्ते को ही पेंटिंग करके 'शेर' बना दिया। अब बंदर डरे हुए हैं और किसान खुश है।

/ Updated: Dec 03 2019, 05:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email