
जानें क्या है गलवान घाटी विवाद? जहां शहीद हुए कर्नल समेत 2 जवान
वीडियो डेस्क। लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और 2 सैनिक शहीद हो गए। यह झड़प सोमवार रात को गलवान घाटी में हुई है। हालांकि, भारत की सेना ओर से कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में 5 चीनी सैनिक भी मारे गए हैं। 11 जख्मी हुए हैं। आइये आपको बताते हैं कि गलवान घाटी विवाद है क्या? ये भारत चीन सीमा पर बहने वाली गलवन नदी की घाटी है। और इस घाटी पर भारत और चीन के बीच 1962 में जंग हुई थी। एक बार फिर इस घाटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
वीडियो डेस्क। लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और 2 सैनिक शहीद हो गए। यह झड़प सोमवार रात को गलवान घाटी में हुई है। हालांकि, भारत की सेना ओर से कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में 5 चीनी सैनिक भी मारे गए हैं। 11 जख्मी हुए हैं। आइये आपको बताते हैं कि गलवान घाटी विवाद है क्या? ये भारत चीन सीमा पर बहने वाली गलवन नदी की घाटी है। और इस घाटी पर भारत और चीन के बीच 1962 में जंग हुई थी। एक बार फिर इस घाटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गलवान घाटी लेह से नजदीक है जो भारत के कब्जे में आता है। ये क्षेत्र भारत के महत्वपूर्ण है। इस घाटी को लेकर चल रहा ताजा विवाद भारत द्वारा बनाए जा रहे एक सड़क को लेकर है। भारत गलवान घाटी के डुरबुक से लेकर दारुल बेग ओल्ड तक सड़क का निर्माण करा रही है। चीन का कहना है कि यह क्षेत्र उसके हिस्से का है जबकि आपको बता दें कि दारूल बेग ओल्ड भारत के अक्साई चीन के इलाके से लगा है, जिसे चीन ने कब्जा कर लिया है। ये विवाद इसी घाटी को लेकर है। एक महीने से यहां तनाव की स्थिती बनी हुई है। जिसे सुलाझाने की कोशिश भी की जा रीह है। वहीं सीमा पर विवाद बढ़ने के बाद हाई लेवल मीटिंग भी चल रही हैं।