
लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल जवान के पिता ने राहुल गांधी के लिए कही ये बात
लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल एक जवान के पिता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा है कि वह नेतागिरी न करें, राजनीति न करें। घायल जवान के पिता ने कहा है कि भारत की सेना बहुत मजबूत है और वह चीन की हरा सकती है। राहुल गांधी को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।
वीडियो डेस्क। लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल एक जवान के पिता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा है कि वह नेतागिरी न करें, राजनीति न करें। घायल जवान के पिता ने कहा है कि भारत की सेना बहुत मजबूत है और वह चीन की हरा सकती है। राहुल गांधी को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने सेना में लड़ाई की और वह आगे भी लड़ेगा'। इस वीडियो को शेयर करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पूरा देश एक है तो ऐसे में राहुल गांधी को भी छोटी राजनीति से ऊपर उठकर देश के हित में खड़ा होना चाहिए. गौरतलब है कि लद्दाख में हुई चीन के साथ झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के जान गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सवाल उठाया था कि सेना के जवानों को निहत्थे भेजने का फैसला किसका था।