7 महीने में छूटा 7 जन्मों का साथ, शहीद की वीरांगना को देख रो पड़े सीएम शिवराज, देखें अंतिम विदाई

वीडियो डेस्क। लद्दाख की गलवान घाटी (galwan valley) में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए रीवा जिले के रहने वाले दीपक(deepak) का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों लोग भारत मात के जयकारे लगाते रहे। 21 साल के दीपक की नवंबर 2019 में ही शादी हुई थी। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। लद्दाख की गलवान घाटी (galwan valley) में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए रीवा जिले के रहने वाले दीपक(deepak) का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों लोग भारत मात के जयकारे लगाते रहे। 21 साल के दीपक की नवंबर 2019 में ही शादी हुई थी। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दीपक अपनी पत्नी से लौटकर आने का वादा करके गए थे। लेकिन 7 जन्मों का साथ 7 महीने में ही छूट गया। अब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। उनका पार्थिव शरीर लेह से रीवा और फिर वहां से उनके मनगवां इलाके के गांव फरेहदा लाया जाएगा। इस मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने शहीद की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। चीनी सैनिकों की कायरतापूर्ण हरकतों का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने अपने 20 जवान खो दिए। इसमें 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों की मौत की भी खबर है। 

Related Video