सर्दी में पारा पहुंचा 2.5 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली में टूटा 22 साल का रि़कॉर्ड

ठंडी हवाएं, गलन और कड़ाके की ठंड, मैदानी इलाकों में शीतलहर के प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। राजस्थान हरियाण उत्तरप्रदेश मध्यप्रेदश पंजाब में ठंड ने लोगों को जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया। 

/ Updated: Dec 18 2019, 03:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

ठंडी हवाएं, गलन और कड़ाके की ठंड, मैदानी इलाकों में शीतलहर के प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। राजस्थान हरियाण उत्तरप्रदेश मध्यप्रेदश पंजाब में ठंड ने लोगों को जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया। लगातार गिरते पारे से आने वाले समय में अभी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हरियाणा और पंजाब के भी कई शहरों में पारा गिरकर काफी नीचे लुढ़क गया है। बुधवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा हरियाणा का नारनौल शहर। जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं हिसार का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं राजस्थान के सीकर, पिलानी और जयपुर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां के गुना, ग्वालियर, सागर और दतिया में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां 22 साल का रिकोर्ड टूटा है, दिल्ली में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।