कौन हैं खुशबू सुंदर जिन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ थामा भाजपा का हाथ

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खुशबू सुंदर को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया। अब वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। सुंदर को दक्षिण भारत में कांग्रेस पार्टी के चर्चित चेहरों के रूप में देखा जाता था। ऐसे में आइए जानते हैं, कौन हैं खुशबू सुंदर और क्या रहे हैं उनसे जुड़े विवाद। साल 2010 में खुशबू सुंदर की राजनीति में एंट्री हुई। उन्होंने डीएमके का दामन थामा था। तब तमिलनाडु में पार्टी सत्ता में थी। उस समय उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।' 

/ Updated: Oct 12 2020, 06:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email