यहां आधा किलो प्लास्टिक के बदले मिल रहा मुफ्त खाना
ओडिशा का एक कैफे आधा किलो प्लास्टिक के बदले मुफ्त में खाना खाने का ऑफर दे रहा है। कैफे ने संयुक्त राज्य विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर राज्य सरकार की आहार योजना के तहत प्लास्टिक के बदले खाने की योजना शुरू की है।
वीडियो डेस्क। ओडिशा का एक कैफे आधा किलो प्लास्टिक के बदले मुफ्त में खाना खाने का ऑफर दे रहा है। कैफे ने संयुक्त राज्य विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर राज्य सरकार की आहार योजना के तहत प्लास्टिक के बदले खाने की योजना शुरू की है। इसके तहत भुवनेश्वर में राज्य द्वारा संचालित सभी आहार केंद्रों पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। बीएमसी आयुक्त प्रेम चंद्र चौधरी ने कहा, ''यह एक प्लास्टिक संग्रह अभियान है जो लोगों को खाद्य सुरक्षा देता है। बहुत सारे लोग हैं जो प्लास्टिक इकट्ठा करते हैं और बहुत से लोग इसे फेंकते हैं, जिससे समस्या होती है। इसलिए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए कुछ किया जाना चाहिए, जहां दोनों उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके।