संसद के शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी ने सांसदों से की यह अपील

नई दिल्ली. संसद की कार्यवाही में भाग लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि 2019 का यह आखिरी सत्र है और यह बहुत ही महत्वपूर्ण सत्र है। क्योंकि राज्यसभा का 250 वां सत्र होगा जो हमारे यात्रा को लेकर अहम है। इसके साथ ही  26 नवंबर को संविधान दिवस भी है। संविधान के 70 साल पूरे हो रहे है। इस मायने में यह सत्र काफी महत्तवपूर्ण है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सत्र को याद करते हुए कहा कि अपने कामों के लिए अभूतपूर्व है। इसमें बहुत सारे अहम निर्णय लिए गए। इसके लिए उन्होंने सभी सांसदों के प्रति आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर खुली बहस के लिए तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह सत्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए, दुनिया के साथ कंधा से कंधा मिलाने के दिशा में काम करेगा। इसके साथ ही उन्होंने सांसदों से सकरात्मक भूमिका निभाने की भी अपील की। 

/ Updated: Nov 18 2019, 01:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email