Video: पीएम मोदी ने समझी कोरोना वैक्सीन की हर बारीकी, पीपीई किट पहन किया जायडस बायोटेक पार्क का दौरा

वीडियो डेस्क। कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री आज COVID-19 वैक्सीन के विकास और उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क का दौरा किया।

/ Updated: Nov 28 2020, 11:21 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री आज COVID-19 वैक्सीन के विकास और उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। इसके बाद हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी जाएंगे।  
पीएम मोदी ने इन तीन जगहों को क्यों चुना? इसका जवाब है कि इन्हीं तीन जगहों पर कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन बन रही है। सबसे पहले बात अहमदाबाद की। यहां पर जायकोव-डी नाम की कोरोना वैक्सीन बन रही है। बनाने वाली कंपनी का नाम जायडस बायोटेक है। यह गुजरात के चांगोदर इंडस्ट्रियल एरिया में है। वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल्स शुरू हो चुका है। अब बात हैदराबाद की। यहां के प्लांट में भारत बायोटेक नाम की कंपनी कोवैक्सिन बना रही है। तीसरे फेज का काम जारी है। उम्मीद है कि जनवरी तक नतीजे आ जाएंगे। पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोवीशील्ड नाम की वैक्सीन बना रही है।