पीएम मोदी ने जो खास पगड़ी पहनी है, सेकंड वर्ल्ड वार से है उसका कनेक्शन

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने अलग और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह त्योहारों पर सेना के साथ जश्न मनाने का हो या फिर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके अलग-अलग परिधान का। पीएम मोदी हर मौके पर एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं।

/ Updated: Jan 26 2021, 11:08 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने अलग और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह त्योहारों पर सेना के साथ जश्न मनाने का हो या फिर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके अलग-अलग परिधान का। पीएम मोदी हर मौके पर एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ 72वें गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला। पीएम मोदी ने इस बार खास पगड़ी पहनी। यह पगड़ी ने उन्हें जामनगर राज घराने से उपहार में मिली है। पीएम मोदी जामनगर राज घराने से मिली खास पगड़ी को पहना। जामनगर के शाही परिवार का विश्व स्तर पर खास सम्मान है। जामनगर महाराजा जाम साहब दिग्विजय सिंह जी के राजा ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड से 1000 बच्चों को बचाया था। यह उस युद्ध में मानवता को बचाने के लिए किए गए कामों में से एक था। पोलैंड में शरणार्थी भी प्यार से जामनगर को 'लिटिल पोलैंड' के रूप में याद करते हैं, जिसके नाम पर बाद में एक फिल्म भी बनाई गई थी।