
जवानों से लेकर कब्जे तक... लद्दाख झड़प पर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से पूछे ये 7 सवाल
वीडियो डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्वी लद्दाख में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं दिल की गहराईयों से जवानों को श्रृद्धांजलि देती हूं। साथ ही उन्होंने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि इतने दिनों चीन की गतिविधि बढ़ रही थी, चीन सीमा पर क्या कर रहा था ये सारी सच्चाई पीएम को देश को बताई चाहिए।
वीडियो डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्वी लद्दाख में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं दिल की गहराईयों से जवानों को श्रृद्धांजलि देती हूं। साथ ही उन्होंने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि इतने दिनों चीन की गतिविधि बढ़ रही थी, चीन सीमा पर क्या कर रहा था ये सारी सच्चाई पीएम को देश को बताई चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में सरकार और जवानों के परिवार के साथ खड़ी है। आपको बता दें कि भारत चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में देश के 20 जवान शहीद हो गए। भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव अपने चरम पर है। 15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों ओर नुकसान पहुंचा गया है। चीन के भी 35 से 43 जवानों के हताहत होने की खबर है।