चौराहों पर खड़े होंगे ट्रैफिक पुलिस के पुतले, बेंगलुरू में शुरू हुई पहल

लोग पुलिस की इस अनोखी पहल की सराहना कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि पुतलों का इस्तेमाल यातायात को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायत के नियमों के उल्लंघन की आदत पर अंकुश लगाने में मददगार होगा। 

/ Updated: Dec 12 2019, 08:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बेंगलुरु. ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों के उल्लंघन को कम करने के लिए शहर के कुछ महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस की वर्दी पहने हुए  लाइफ साइज के पुतले खड़े किए हैं।

ये पुतले रिफ्लेक्टर जैकेट, सफेद शर्ट, खाकी पैंट, सफेद टोपी और काले जूते पहने यातायात के नियमों के उल्लंघन को रोकने का काम करेंगे। बेंगलुरु सिटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डॉक्टर बी.आर. रविकांथ गौड़ा ने कहा कि वे इन पुतलों में कैमरे लगाने की भी योजना बना रहे हैं, ताकि यातायात नियमों के उल्लंघन को रिकॉर्ड किया जा सके।

लोग पुलिस की इस अनोखी पहल की सराहना कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि पुतलों का इस्तेमाल यातायात को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायत के नियमों के उल्लंघन की आदत पर अंकुश लगाने में मददगार होगा। लोग नियमों का पालन करेंगे, क्योंकि उन्हें लगेगा कि पुतला सच में पुलिस का जवान है।

हालांकि, पुलिस का मानना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक इतनी आसानी से मानने वाले नहीं हैं और लंबे समय तक उन पर पुतलों का असर नहीं पड़ेगा। इसलिए एक या दो दिन में पुतलों की जगह पुलिस जवान को खड़ा करने की योजना बनाई गई है, ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ा जा सके। इसके अलावा, पुतलों का स्थान नियमित रूप से बदला जाएगा।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस अनोखे कदम का स्वागत किया है और अलग ढंग से सोचने के लिए पुलिस की प्रशंसा की है।

भारत के आईटी उद्योग का हब कहे जाने वाले बेंगलुरु की सड़कों पर आठ मिलियन रजिस्टर्ड वाहन हैं। यह संख्या 2022 तक बढ़कर 10 मिलियन से अधिक हो जाने की उम्मीद है।