भारत का अनोखा मंदिर, जिसकी सीढ़ियों पर पैर रखने से बजता है संगीत, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

वीडियो डेस्क। दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित ऐरावतेश्वर मंदिर है। भारत में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जिसकी सीढ़ियों से संगीत की धुन निकलती है। ऐरावतेश्वर मंदिर तमिलनाडु के कुम्भकोणम के पास दारासुरम में स्थित है। ऐरावतेश्वर नाम के इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा होती है। इस मंदिर को राजा राज चोला ने 12वीं सदी में बनवाया था। इसका नाम भी भगवान शिव के नाम पर ही रखा गया है। बेहद ही खूबसूरत और शानदार मंदिर है। इसकी बनावट आपका मन मोह लेगी। इस मंदिर में आपको असीम शांति मिलेगी। 

Share this Video

सीढियों से निकलती है संगीत की धुन
इस मंदिर के एक हिस्से में तीन सीढ़ियां बनी हैं। जिस पर पैर रखने या हल्की सी ठोकर मारने पर संगीत की अलग-अलग धुन निकलती है। यह एकदम वैसा है, जैसे किसी संगीत के उपकरण से धुनों का निकलना। इस पर वैज्ञानिकों ने काफी खोज की, लेकिन 800 सालों में धुन निकलने के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया। इसकी तमाम खासियतों को देखते हुए UNESCO ने 2004 में इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था। मंदिर के इस रहस्य को देखने और समझने के लिए दुनियाभर से हजारों लोग यहां पर आते हैं।

Related Video