एक और मां के लाल ने दिया बलिदान, सरहद पर शहीद हुआ माउंट एवरेस्ट फतह करने वाला जवान

वीडियो डेस्क। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बृहस्पतिवार की रात पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड का एक लाल शहीद हो गया। शहीद यमुना प्रसाद पनेरु नैनीताल जिले के रहने वाले और कुमाऊं रेजीमेंट की छठी बटालियन में सूबेदार थे। पेट्रोलिंग के दौरान वह शहीद हो गए। 39 वर्षीय शहीद यमुना पनेरु की ख़बर से परिवार में 

Share this Video

वीडियो डेस्क। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बृहस्पतिवार की रात पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड का एक लाल शहीद हो गया। शहीद यमुना प्रसाद पनेरु नैनीताल जिले के रहने वाले और कुमाऊं रेजीमेंट की छठी बटालियन में सूबेदार थे। पेट्रोलिंग के दौरान वह शहीद हो गए। 39 वर्षीय शहीद यमुना पनेरु की ख़बर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि कुमाऊं रेजीमेंट के यमुना प्रसाद पनेरु पहले ऐसे जवान थे जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया था। वहीं शहीद की खबर सुनकर भीमताल विधायक राम सिंह खेड़ा उनके गोरापड़ाव स्थित आवास पर पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना दी। 

Related Video