असम में आई बाढ़ के Video: पटरियां टूटीं, ना ट्रेन का पता ना स्टेशन का... 2 लाख लोग प्रभावित

वीडियो डेस्क। ये वीडियो असम की हैं। जहां लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दि है। करीब 2 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। दीमा हसाओ रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। पटरियां टूट गई हैं। आधी ट्रेने कीचड़ में फंसी हुई है। पूरा स्टेशन कीचड़ से भर गया है।

/ Updated: May 17 2022, 05:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ये वीडियो असम की हैं। जहां लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दि है। करीब 2 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। दीमा हसाओ रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। पटरियां टूट गई हैं। आधी ट्रेने कीचड़ में फंसी हुई है। पूरा स्टेशन कीचड़ से भर गया है। रेल संपर्क टूट गया है। कहां पटरियां हैं और स्टेशन कहां है ये पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। बाढ़ के कारण भूस्खलन ने बहुत बुरा हाल किया है। असम के 20 जिलों में करीब 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अकेले कछार जिले में ही 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। बाढ़ से 46 राजस्व मंडलों के 652 गांव प्रभावित हैं। 16,645.61 हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई। प्रशासन ने 55 राहत शिविर और 12 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 33 हजार बाढ़ प्रभावित लोगों को यहां ठहराया गया है।