जब पैरों तले से खिसक गई जमीन, देखिए कैसे 4 लोगों ने खुद को मौत के मुंह में डाल दिया

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में आपने इससे मिलते-जुलते कई स्टंट देखे होंगे। हालांकि वहां रोहित शेट्टी अपने स्टंटबाजों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखते हैं, लेकिन यहां सबकुछ भगवान भरोसे था। यानी नजर हटी और दुर्घटना घटी। जानिए आखिर मामला क्या था?

Share this Video

शिमला. भारी बारिश के चलते हिमाचल में बाढ़ आई हुई है। नदी-नाले उफान पर हैं। लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं लगातार हो रही हैं। यह मामला चंबा जिले के द्रेकरी क्षेत्र का है। यहां बने के पास जैसी ही एक कार पहुंची, जमीन खिसक गई। यानी पुल का आधा हिस्सा भरभराकर खाई में जा गिरा। कारवाले घबरा उठे। दूसरी ओर कैसे निकलेंगे। कहते हैं मरता क्या न करता। कारवालों ने लोहे के खंभों के सहारे कार और खुद को पुल के दूसरी ओर निकाला। हालांकि यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। जरा-सी नजर हटने पर वे सीधे खाई में गिर सकते थे। इस घटना का करीब 28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Related Video