गुजरात में ईसूदान गढ़वी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी AAP, सुनिए केजरीवाल का ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद के लिए इसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान किया।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी गुजरात में इन्हीं के चेहरे पर आगे बढ़ेगी और चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि जनता की राय पर ये फैसला किया है

/ Updated: Nov 04 2022, 04:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी  ने सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद के लिए इसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान किया।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी गुजरात में इन्हीं के चेहरे पर आगे बढ़ेगी और चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से पूछा था कि वो किसे सीएम पद पर देखना चाहते हैं। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता द्वारा दी गई राय के आधार पर पूर्व पत्रकार ईशूदान गढ़वी के नाम की घोषणा की है। ईशुदान गढ़वी AAP के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हैं। गुजरात की 16 लाख 48 हजार 500 जनता ने अपनी राय दी है।  केजरीवाल ने कहा कि गुजरात बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। AAP नया इंजन, नई उम्मीद है।