6 महीने के मासूम बेटे संग इस मां ने जो किया वो दुनिया की कोई मां नहीं कर सकती

अपने मासूम बच्चे के रोने से परेशान कोई मां इतना भयानक कदम उठा सकती है, ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। बच्चा बाहर का दूध नहीं पीता था। मां इससे चिढ़ी हुई थी। और फिर उसने एक भयानक कदम उठा लिया।

/ Updated: Nov 05 2019, 03:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में 6 महीने के एक बच्चे की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे को उसकी मां ने ही गंगा नदी में डुबोकर मार डाला था। बच्चा बाहर का दूध नहीं पीता था। मां इसी बात से चिढ़ी हुई थी। आरोपी मां बच्चे को बैग में ठूंसकर गंगा नदी तक ले गई थी। हालांकि CCTV फुटेज ने सारी पोल खोल दी। आरोपी महिला ने बच्चे के चोरी होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन CCTV फुटेज ने उसके षड्यंत्र को उजागर कर दिया। आरोपी महिला बच्चे के रोने से परेशान थी। बच्चा बाहर का दूध नहीं पीता था। सोमवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश निवासी दीपक बलूनी सिडकुल में एक ऑटोमोबाइल कंपनी में जॉब करते हैं। उनक परिवार यहां किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन साल की बेटी आराध्या और 6 महीने का बेटा अंशु(मृतक) है। संगीता ने पुलिस को बताया था कि वो रविवार शाम को दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर दूध लेने गई थी। इसी बीच अंशु गायब हो गया। पुलिस ने जब आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो संगीता एक बैग ले जाते दिखी। वापसी में बैग खाली था। जब पूछताछ हुई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी बैग में बच्चे को लेकर गंगा नदी पहुंची थी। वहां उसे डुबोकर मार दिया। फिर नदी में बहाकर वापस लौट आई।