
पाकिस्तान में ये क्या हो गया? देश का सबसे पावरफुल इंसान बन गया आसिम मुनीर
पाकिस्तान में संसद ने 27वां संविधान संशोधन पास कर दिया है इसे राष्ट्रपति के द्वारा साइन कर दिया गया है। यानी इसमें जो प्रावधान है उसके हिसाब से अब मुनीर पाकिस्तान के सर्व शक्तिशाली व्यक्ति बन चुके हैं। अब वह अपने हिसाब से सरकार और आर्मी दोनों को चला सकते हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की भूमिका भी सीमित कर दी गई है। न्यूक्लियर कमान भी मुनीर के अधिकारों के अंतर्गत आ गई है। यानी स्थिति पूरी तरह से मुनीर के अनुरूप बना दी गई और मुनीर जीवन पर्यंत अब फाइव स्टार फील्ड मार्शल बने रहेंगे और उन पर कोई मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकेगा।