धड़ से एक है सोहना-मोहना, देगें अलग-अलग वोट... चुनाव आयोग ने की है इनके लिए अलग तैयारी

वीडियो डेस्क।  देश में यूपी पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। अमृतसर के सोहना सिंह और मोहना सिंह पहली बार मतदान में भाग लेगें। एक ही शरीर से जुड़े हुए दो भाई अलग अलग वोटिंग करेंगे। ये दोनों भाई 18 साल के हो गए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दोनों भाईयों को मतदाता फोटो पहचान पत्र सौंपे हैं। 
 

/ Updated: Jan 30 2022, 01:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  देश में यूपी पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। अमृतसर के सोहना सिंह और मोहना सिंह पहली बार मतदान में भाग लेगें। एक ही शरीर से जुड़े हुए दो भाई अलग अलग वोटिंग करेंगे। ये दोनों भाई 18 साल के हो गए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दोनों भाईयों को मतदाता फोटो पहचान पत्र सौंपे हैं। ये दोनों भाई एक ही शरीर से जुड़े हुए हैं लेकिन चुनाव आयोग ने इन्हें अलग अलग वोटर माना है। इन दोनों भाईयों का वोट डालना भी दिलचस्‍प होगा। ये दोनों भाई एक ही समय पर वोट करेंगे। लेकिन एक दूसरे को वोट देते हुए नहीं देख पाएंगे। यानी सोहना सिंह किस प्रत्‍याशी को वोट कर रहे हैं उसकी जानकारी मोहना सिंह को नहीं मिल पाए इसके लिए दोनों के बीच में कपड़े की दीवार बनाई जाएगी। इन दोनों भाइयों के लिए  चुनाव आयोग से खास अनुमति ली गई है। आपको बता दें कि ये दोनों भाई धड़ से जुड़े हैं लेकिन दोनों के दिल अलग अलग है, पेट एक ही है। पसंद भी अलग अलग है। एक को पिज्जा तो दूसरे को डोसा पसंद है। दोनों भाईयों ने ITI की है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का कोर्स किया है। दोनों सरकारी नौकरी करते हैं। आपको बता दें कि जन्म के बाद मां बाप ने इन भाइयों को छोड़ दिया था इनकी देखभाल अमृतसर में एक एनजीओ ने की।