साइकिल पर बैठाकर अपनी दुल्हन को घर लेकर गया दूल्हा, जानिए क्या थी वजह

आमतौर पर दुल्हन की विदाई लग्जरी गाड़ी मे होती है, लेकिन यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को साइकिल पर बैठाकर घर ले गया। बरात भी साइकिल पर ही पहुंची थी। पंजाब के बठिंडा एक गांव की यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

/ Updated: Nov 29 2019, 06:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बठिंडा (पंजाब). दुल्हन की ऐसी विदाई शायद ही आपने पहले कभी देखी होगी। आमतौर पर दुल्हन की विदाई लग्जरी गाड़ी में की जाती है। इसके लिए दूल्हा या दुल्हन पक्ष खूब पैसा खर्च करता है। लेकिन यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को साइकिल पर विदा कराके ले गया। यही नहीं, वो बरात भी साइकिल पर लेकर पहुंचा था। यह अनूठी शादी देखने को मिली जिले के रामनगर गांव में। दरअसल, दूल्हा गुरबख्शीश सिंह पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम करते हैं। वे चाहते थे कि अपनी शादी में कुछ ऐसा करें, जो लोगों को प्रेरित करे। उन्होंने यह बात अपनी दुल्हन रमनदीप कौर को बताई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने साइकिल पर बरात लाने और विदाई का आइडिया निकाला। दूल्हा करीब 20 दूर साइकिल से बरात लेकर पहुंचा। यह शादी एकदम साधारण तरीके से हुई। इसमें दहेज का भी बहिष्कार किया गया।