यकीन मानिए यह जयपुर ही है...खूबसूरत गुलाबी नगरी, दिवाली से पहले CM देंगे एक शानदार तोहफा

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर में रहने वाले करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों के लिए यह पार्क मुख्यमंत्री की तरफ से दिवाली का उपहार होगा। इसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्कुल हेरिटेज लुक में तैयार किया गया है।

/ Updated: Oct 21 2022, 04:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जयपुर। एशिया देशों में सबसे बड़ी कॉलोनी मानी जाने वाली जयपुर की मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाले लाखों लोगों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य मंत्री तथा राजस्थान आवासन मंडल विभाग के अफसर जयपुर शहर के सबसे लेटेस्ट और सबसे हेरिटेज कहे जाने वाले सिटी पार्क का उद्घाटन करेंगे। यह राजस्थान का अब तक का सबसे खूबसूरत पार्क होगा। इसे 52 एकड़ में बनाया गया है जो करीब 5 किलोमीटर के रेडियस में फैला हुआ है। इसमें 3.5 किलोमीटर लंबा जोगिंग ट्रैक है। साथ ही 40000 से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। इसमें मुख्य आकर्षण इसका हेरिटेज लुक होगा। पार्क में जयपुर शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा भी लगाया गया है, इसकी ऊंचाई 213 फीट है। जयपुर के मानसरोवर में रहने वाले करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों के लिए यह पार्क मुख्यमंत्री की तरफ से दिवाली का उपहार होगा। इसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्कुल हेरिटेज लुक में तैयार किया गया है। पार्क में जाने के लिए दो बड़े दरवाजे रहेंगे। फिलहाल किसी तरह का टिकट लागू नहीं किया गया है। पार्क में आगामी आदेशों तक शाम के समय विशेष लाइटिंग की जाएगी। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड विभाग की ओर से  तैयार गार्डन को  सिटी पार्क नाम दिया गया है। आप भी देखें इस शानदार पार्क का लुक जो विदेशी पार्कों की तरह लगता है.....