Video: राजस्थान में लेडीज स्पेशल...पीली लूगड़ी में राहुल गांधी का हटकर वेलकम करेंगी महिलाएं

राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज नौवें दिन है। अभी यह यात्रा सवाईमाधोपुर पहुंच चुकी है। कल यानि बुधवार को दौसा पहुंच जाएगी। यहां राहुल गांधी के स्वागत के लिए खास तैयारी की गई है। पूरे शहर को दुल्हन सा सजाया गया है। वहीं स्वगात में महिलाएं कुछ लेडीज स्पेशल करने वाली हैं।

/ Updated: Dec 13 2022, 02:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दौसा (राजस्थान). पीली लूगड़ी...राजस्थान में बजने वाला फेमस गाना है और इसी गाने पर डांस हो रहा है राहुल गांधी के स्वागत के लिए। दौसा शहर में राहुल गांधी का कल आगमन होना है इसे लेकर दौसा को पूरी तरह से बदल दिया गया है। सरकार ने लाखों रुपयों लगा दिया है वहां पर...। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पहली दफा शहर से होकर गुजरेंगें। ऐसे में शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

राहुल गांधी के स्वागत में महिलाएं कर रहीं खास नृत्य 
 राहुल गांधी की यात्रा को लेकर महिलाओं ने भी तैयारी की है। शहर में राहुल गांधी के स्वागत के लिए महिलाओं का एक समूह राजस्थानी नृत्य की तैयारी कर रहा है। राहुल गांधी के लिए ये तैयारी की जा रही है। इस नृत्य की एक रील सोशल मीडिया पर डाली गई है और उसे हजारों बार देखा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि यात्रा के दौरान पुरुषों के साथ ही महिला शक्ति को भी तवज्जो दी जा रही है। राहुल गांधी हर वर्ग की महिलाओं से मुक्त संवाद कर रहे हैं।