मौलाना की गजब आशिकी: तालीम देते हुए 19 की लड़की पर आया दिल, निकाह के बाद अब खौफ में मियां-बीवी

वीडियो डेस्क। राजस्थान के पाली जिले से बड़ा मामला सामने आया है। 19 साल की एक लड़की और 32 के एक मौलाना ने पुलिस अधीक्षक बाडमेर दीपक कुमार भार्गव के पास जाकर अपने अपने परिवारों से जान बचाने की गुहार लगाई है। एसपी ने भी दोनों को नियमानुसार सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। लड़की पाली जिले की रहने वाली है।

/ Updated: May 10 2022, 03:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के पाली जिले से बड़ा मामला सामने आया है। 19 साल की एक लड़की और 32 के एक मौलाना ने पुलिस अधीक्षक बाडमेर दीपक कुमार भार्गव के पास जाकर अपने अपने परिवारों से जान बचाने की गुहार लगाई है। एसपी ने भी दोनों को नियमानुसार सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। लड़की पाली जिले की रहने वाली है। दरअसल बाडमेर जिले के देरासर क्षेत्र में रहने वाले मौलवी करीब सात से आठ महीने पहले पाली जिले के गावों में अल्प संख्यक बच्चों केा तालीम देने के लिए गए थे।  मौलवी अब्दुल गनी को जब गांव में रहने के लिए कोई घर नहीं मिला तो 19 साल की लड़की के पिता मौलवी को अपने घर ले आए और अपने घर में रखा। वहां पर मौलवी और लड़की के बीच प्रेम बढ़ने लगा। तीन से चार दिन पहले दोनो ने नियमानुसार शादी कर ली। उसके बाद लड़की पाली से बाडमेर मौलवी के साथ आ गई। जब लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होनें विरोध किया। इधर मौलाना के परिजनों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। तो दोनो परिवारों से जान का खतरा होने की शिकायत लेकर मौलाना और लड़की एसपी के पास पहुंचे। एसपी ने संबधित पुलिस को जांच करने के लिए कहा है और नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है।