6 साल के बच्चे ने 30 Sec में लगाए इतने पुशअप्स कि हैरान रह गए लोग, बना India Book Of Records में दर्ज हुआ नाम

वीडियो डेस्क। पश्चिम बंगाल के हुगली में रहने वाले राजनाथ दत्त ने 30 सेकंड में 58 पुश लगाकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। उसका यह कारनाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस' में दर्ज हुआ है। राजनाथ के माता-पिता भी जिम्नास्टिक के अच्छे प्लेयर रहे हैं। इसलिए राजनाथ ने बचपन से ही घर में यह सब होते देखा। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। पश्चिम बंगाल के हुगली में रहने वाले राजनाथ दत्त ने 30 सेकंड में 58 पुश लगाकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। उसका यह कारनाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस' में दर्ज हुआ है। राजनाथ के माता-पिता भी जिम्नास्टिक के अच्छे प्लेयर रहे हैं। इसलिए राजनाथ ने बचपन से ही घर में यह सब होते देखा। अब उसने खुद एक रिकॉर्ड बना दिया। यह और बात है कि राजनाथ के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चे को हमेशा खेलने और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कोविड काल के चलते राजनाथ के इस रिकॉर्ड को वर्चुअल देखा गया। 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल इस रिकॉर्ड को होते देखा। सर्वभारतीय संस्था की तरफ से राजनाथ को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। राजनाथ के पिता कौशिक बताते हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मदद करे, तो बेटा आगे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। राजनाथ पहली कक्षा में पढ़ता है। राजनाथ कहता है कि उसे जिम्नास्ट करना अच्छा लगता है। इसलिए वो रोज इसकी प्रैक्टिस करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video